Showing posts with label International. Show all posts
Showing posts with label International. Show all posts
इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक ने मलेशिया से भारत आने की खबरों का खंडन किया

इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक ने मलेशिया से भारत आने की खबरों का खंडन किया


नई दिल्ली : विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाईक को मलेशिया सरकार आज भारत को सौंप सकती है। सूत्रों के मुताबिक नाईक को बुधवार रात मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि जाकिर नाईक पीस टीवी के जरिए लोगों को भड़काने का काम करता था। हालांकि जाकिर ने इन सभी बातों का खंडन किया है। वहीं जाकिर नाईक को मलेशिया से लाए जाने की खबर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता आलोक मित्तल ने कहा कि हमारे पास अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है। हम इस खबर की जांच कर रहे हैं। जाकिर नाईक ने कहा, "मेरे भारत आने की खबर पूरी तरह गलत और आधारहीन है। मेरा भारत आने का कोई योजना नहीं है। जबतक मुझे भरोसा नहीं हो जाता कि अभियोजन सही तरीके से होगा। जब मुझे लगेगा कि सरकार निष्पक्ष है तब मैं अपने देश लौट आऊंगा।'
जाकिर नाईक के वकील मुबिन सोलकर ने भी उसके भारत आने की खबरों को गलत बताया। सोलकर ने कहा, 'यह खबर बिल्कुल झूठी और निराधार है क्योंकि वह (जाकिर नाइक) आज भारत नहीं आ रहे हैं। जहां तक प्रत्यर्पण प्रक्रिया का सवाल है, पहले यह बताया गया था कि भारत सरकार ने प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू की है लेकिन इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है।' जानकारी के मुताबिक मलेशिया पुलिस ने जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण की पुष्टि की है। बता दें कि जाकिर नाईक पर भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एनआईए और ईडी की जांच का भी सामना कर रहा है।
पाकिस्‍तान की ओर से फिर सीजफायर का उल्‍लंघन, बीएसएफ का एक जवान शहीद

पाकिस्‍तान की ओर से फिर सीजफायर का उल्‍लंघन, बीएसएफ का एक जवान शहीद

जम्‍मू : पाकिस्‍तान रमजान के पाक महीने में भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से गुरुवार रात एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से पाकिस्तानी सेना को माकूल जवाब दिया गया। लेकिन इस दौरान एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया है। खबरों के मुताबिक, इस हमले में दो आम नागरिक भी घायल हुए हैं। इस साल की शुरुआत से ही आरएस पुरा सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्‍लंघन हो रहा है। लगातार बॉर्डर पार से हो रही गोलीबारी के कारण जनवरी में सेना ने आम नागरिकों को यहां से सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया था। इसके कुछ समय बाद यहां माहौल थोड़ा शांत हुआ था। पाक गोलीबारी में मारे गए बीएसएफ जवान का नाम कांस्‍टेबल सीताराम उपाध्‍याय था, जो झारखंड का रहने वाला था। उनकी एक तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। ज्ञात हो कि पाकिस्तान की ओर से रमजान के पहले दिन ही जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में बुधवार को रातभर 15 सीमा चौकियों और कुछ रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की गई और मोर्टार दागे गए। इसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। चार माह तक शांत रहने के बाद पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में संर्घष विराम का उल्लंघन करते हुए अपने तोपों के मुंह भारतीय की ओर खोल दिए। बुधवार रात से पूरे क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा की जा रही भारी गोलाबारी से नागरिकों, सुरक्षा बलों और पशुओं को भारी नुकसान हुआ है। अकारण गोलाबारी से लोंडी गांव के स्थानीय दौलत राम घायल हो गए। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सब जिला अस्पताल हीरानगर में भर्ती कराया गया है।